हाथरस काण्ड के दोषियों को फांसी की मांग को लेकर युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 2 अक्टूबर। हाथरस काण्ड को लेकर संगठनों व आम लोगों में उपजा रोष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मानव अधिकार संगठन के चेयरमैन कार्तिक कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने कनखल सती कुण्ड क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला व दीप प्रज्वलित कर मृतका को श्रद्धांजलि देने के साथ दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस अवसर पर कार्तिक कुमार ने कहा कि हाथरस में हुई घटना से प्रत्येक देशवासी का सिर शर्म से झुक गया है।

देश भर की बेटियों में इस घटना को लेकर डर का माहौल है। युवा वर्ग इस वीभत्स घटना को लेकर बेहद आक्रोशित है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को जल्द से जल्द कठोर कानून लागू करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में जंगलराज होना बड़ा ही दुखद है।

जिला अध्यक्ष आर्यन गुप्ता ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द दोषियों को फांसी देनी चाहिए। समाजसेवी सत्येंद्र ने कहा देश में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद नाजुक है। प्रतिदिन बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के समाज को भी जागरूक होकर आगे आना होगा।