आम आदमी पार्टी ने दी रामपुर तिराहे पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 2 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी द्वारा रामपुर तिराहे कांड की 26वीं वर्षगाँठ पर रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए शहीदों को प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि आज ही के दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर दिल्ली जाते हुए आधी रात को पुलिस द्वारा बेहरमी से गोलियां बरसा दी गयी थी।

जिसमें 7 आंदोलनकारी शहीद हुए और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए। महिलाओं से बलात्कार  हुआ और सैकड़ों लोग लापता हो गए जिनका आज तक भी पता नही चल पाया। आजाद भारत में इससे बड़ी शर्मनाक ओर ह्रदयविदारक घटना नही हुई। 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक दोषियों को सजा न मिल पाना लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। आज भी आन्दोलनकारी इंसाफ के लिए भटक रहा है।

इस अवसर पर हरिद्वार जोनल हैड सारिक अफरोज, हेमा भण्डारी, अनिल सती, महक सिंह सैनी, रघुवीर सिंह पंवार, शिशुपाल सिंह नेगी, नरेंद्र चैधरी, एस के शर्मा, राव इमरान, जितेंद्र मालिक, प्रवीण चैहान, ब्रह्म सिंह धीमान, अर्जुन सिंह, नवीन मारया, हरेन्द्र त्यागी, ममता सिंह, सुरेश तनेजा, मुकेश देव, जीतू फुटेला, हिमांशु पुंडीर, डा.अंसारी और अमित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *