जिला बार संघ के वर्ष चुनाव में अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह मोंटू,सचिव विपिन चंद द्विवेदी बने

Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार : जिला बार संघ के वर्ष चुनाव ‘में अध्यक्ष पद पर जसमहेंद्र सिंह उर्फ मोंटू (384 मत), उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी कपिल (292 मत) और सचिव पद पर विपिन चंद द्विवेदी (696 मत) विजयी घोषित हुए हैं। सहसचिव पद पर जितेंद्र सिंघानिया (444 मत) कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार सिंह (375 मत), पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार वीर (372 मत) और आय-व्यय निरीक्षक पद पर राकेश आर – चौहान (578 मत) ने सफलता प्राप्त की है।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप पालीवाल ने बताया कि शुक्रवार को 1093 मतदाताओं में से 1003 ने मतदान किया था। शनिवार को देर शाम तक मतगणना हुई। अंतिम परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर जसमहेंद्र सिंह उर्फ मोंटू ने तरसेम सिंह चौहान को 115 मतों के अंतर से हराया है। सुशील कुमार 214 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। सचिव पद पर विपिन चंद्र द्विवेदी ने अशोक कुमार कश्यप को 519 मतों के भारी अंतर मात दी है। उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी कपिल ने राव फरमान 279 मत से मुकाबला जीता है।
सहसचिव पद पर जितेंद्र सिंघानिया ने सुनील कुमार शर्मा को हराया है। कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार सिंह ने मयंक त्यागी को, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार ने सुखदेव को और आय व्यय निरीक्षक पद पर राकेश आर चौहान ने कुलदीप कुमार को मात दी। सात सदस्य कार्यकारिणी के लिए दीक्षित सिंह राठौड़, बसंत कुमार चतुर्वेदी, प्रशांत, सैनी, ललित सैनी अंकित भौरी वाल, मोहित सिंह और दिनेश चंद्र पांडे ने जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *