विडियो:-हुटर का रोब दिखना कार चालक को पड़ा भारी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

कार मे लगे हुटर को बजाकर नवाब बन रहे युवक को धर लायी पुलिस

सीज कार थाना कनखल के आंगन में खड़ी, माफी मांगता दिखा कार स्वामी

हरिद्वार :-तेज आवाज में कार का हुटर बजा रहे आर्यन गुप्ता पुत्र ललित गुप्ता निवासी बृजविहार कॉलोनी निकट आईटीआई जगजीतपुर थाना कनखल को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। अवैध हुटर से तेज आवाज में सायरन बजाकर वाहन को चला रहे थे। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कनखल पुलिस टीम कार स्वामी को कार सहित थाना कनखल लेकर आयी और नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए वाहन को mv act के तहत सीज किया गया।