भारतीय मीडिया प्रेस परिषद दैनिक मिशन नेशनल न्यूज और वार्ड उत्थान सेवा समिति ने किया स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 मार्च। भारतीय मीडिया प्रेस परिषद दैनिक मिशन नेशनल न्यूज और वार्ड उत्थान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में घास मंडी वाल्मीकि बस्ती रविदास धर्मशाला में स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की। घास मंडी वाल्मीकि बस्ती और रविदास बस्ती के लोगों के साथ कॉलोनी से बाहर के लोगों ने भी शिविर का लाभ उठाया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए भारतीय मीडिया प्रेस परिषद दैनिक मिशन नेशनल न्यूज़ व वार्ड उत्थान सेवा समिति की सराहना की और भविष्य में जनहित में किए जाने वाले कार्यो में अपनी और से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पत्रकार महताब आलम ने भी भारतीय मीडिया प्रेस परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जहां आज के दौर में कुछ लोग पत्रकारों की छवि को धूमिल करने पर लगे हैं। वहीं दूसरी और पत्रकार संस्थाएं देश हितेषी और मानव तितेषी कार्य करने में पीछे नहीं रहती।

पत्रकार लेखनी से जहां एक तरफ देश की जनता को जागरूक करने व सरकार को आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू कराने का कार्य करते हैं तो वहीं दूसरी और धरातल पर उतरकर ऐसे नेक कार्य भी करते हैं। भाजपा के पूर्व पार्षद प्रिंस लौहट व वर्तमान पार्षद विक्की शर्मा ने कैंप में पहुंचकर तीनों संस्थानों की सराहना की और हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया। स्वामी नारायण मिशन के विश्वास सक्सेना, भारत विकास परिषद पंचपुरी शाखा अध्यक्ष निखिल वर्मा, समाजसेवी मिनी पुरी, भारत विकास परिषद उपाध्यक्ष नवीन जुनेजा ने भी शिविर के आयोजन को सराहनीय बताया।

वार्ड उत्थान सेवा समिति के महामंत्री सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष अमरदीप छाछर, उपाध्यक्ष नवीन बिरला, उपाध्यक्ष अनिल तेश्वर, सचिव मनु सूद, सदस्य नाथीराम, प्रेमसिंह यादव आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग दिया। भारतीय मीडिया प्रेस परिषद के संस्थापक अध्यक्ष अमित कुमार मंगोलिया ने कहा कि पत्रकार का काम केवल जनता को खबरों से रूबरू कराना ही नहीं बल्कि आम जनमानस तक मानवता के आधार पर सुविधा पहुंचना भी पत्रकार का कर्तव्य बनता है। इसी की पहल करते हुए भारतीय मीडिया प्रेस परिषद ने स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहन राजा, उपाध्यक्ष मनीषा सूरी, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, लक्सर से प्रवीण सैनी, संजय कुमार, विनोद कुमार, अरुण कुमार, शेरखान राणा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *