अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा ने मनायी होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की और से शिवालिक नगर स्थित होटल त्रिशूल ग्रेंड में आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथी रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महासभा के संरक्षक स्वामी सत्यव्रतानन्द सरस्वती महाराज, मेयर अनिता शर्मा, शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में संस्था की और से सभी अतिथीयों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, पत्रकार व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय एवं प्रेम का प्रतीक पर्व है। होली समाज में व्याप्त बुराईयों व कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश भी देती है। रंगों उमंगों के इस पर्व पर सभी को बुराईयों व कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने कहा कि इस होली पर्व पर भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए एक आदर्श समाज स्थापित करने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अवनीश कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान, जिला अध्यक्ष अमित भट्ट, सुधीर चौहान, नवीन भट्ट, सुरेन्द्र सैनी, सोनम वशिष्ठ, सरिता मिश्रा, आशा शर्मा, संजय शर्मा, हिमांशु राजपूत, अजय सिंह, उदित पांडेय, संगीता गिरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *