पूर्वांचली संस्कृति को बढ़ाएगा संगम ट्रस्ट-जटाशंकर श्रीवास्तव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 जुलाई। संगम ट्रस्ट की बैठक अवधूत मंडल आश्रम में स्वामी संतोषानंद महाराज उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष जटाशंकर श्रीवास्तव ने तथा संचालन जिला मंत्री राज तिवारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से स्वामी संतोषानंद महाराज को ट्रस्ट का संरक्षक मनोनीत किया गया।

फूलमाला पहनाकर स्वामी संतोषानंद महाराज का स्वागत करते हुए जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी संतोषानंद महाराज का सानिध्य मिलने से ट्रस्ट के उद्देश्यों का प्राथमिकता के आधार पर पालन करते हुए अपनी पूर्वांचली संस्कृति को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता सुधांशु शेखर, कोषाध्यक्ष रमेश पांडे, विवेक तिवारी, ब्रजगोपाल शुक्ला, कमलेश सिंह, राम अवतार सिंह, पदम सिंह राजपूत, उपेंद्र श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *