हिमाचल के सीएम से मिले महंत शुभम गिरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 जनवरी। महंत शुभम गिरी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु से मुलाकात कर उन्हें गंगाजली और मां गंगा का प्रसाद भेंट किया और हरिद्वार आकर गंगा पूजन और रूद्राभिषेक करने का निमंत्रण दिया। इस दौरान महंत शुभम गिरी हिमाचल के सीएम से देहरादून और भुंतर के बीच हवाई सेवा शुरू करने की मांग भी की।

महंत शुभम गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हरिद्वार आकर गंगा पूजन और स्नान करने तथा एक दिन का हरिद्वार प्रवास करने का आश्वासन दिया है। महंत शुभम गिरी ने बताया कि हिमाचल के विकास में योगदान कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु अत्यन्त धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। गंगा के प्रति भी उन्हें अगाध आस्था है। उनके हरिद्वार आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *