किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी अजीत सिंह-चौधरी लाखन सिंह

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 7 मई। किसान नेता चौधरी लाखन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। चौधरी लाखन सिंह ने चौधरी अजीत सिंह को किसानों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा है कि उनके निधन से देशभर में किसानों के अधिकारों की बात करने वाली आवाज शांत हो गई है। उन्होंने कहा कि 1980 में राजनीति में आने के बाद लगातार 40 वर्षों तक उन्होंने किसानों की समस्याओं को देश की राजनीति में केंद्र में रखने का काम किया।

चौधरी लाखन सिंह ने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि देश के किसान महीनों से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठे हुए हैं। चौधरी लाखन सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की मृत्यु के बाद उनकी विरासत संभालने के लिए वे राजनीति में आये और 7 बार सांसद व एक बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ विभिन्न सरकारों में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। किसान नेता के रूप में किसानों, मजदूर, बुनकरों के उत्थान व विकास में भी चौधरी अजीत सिंह का अहम योगदान रहा। आपने अपने कार्यकाल में अनेकों कार्य किसानों, मजदूरों, बुनकरों के लिए किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *