बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता कर रहे हिंसा-मनोज परालिया

Haridwar News
Spread the love


गौरव रसिक

हरिद्वार, 7 मई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज परालिया ने कहा है कि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। भाजपा के देश भर में करोड़ों कार्यकर्ता ‘संगठन ही सेवा अभियान’ के मंत्र को लेकर जनमानस की सेवा में कार्यरत हैं। मनोज परालिया ने कहा कि ममता की तृणमूल कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, मारपीट और दफ्तर फूंकने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका घोर विरोध करती है। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर मूकदर्शक बने अन्य विपक्षी दलों के रवैये को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मनोज परालिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस हिंसा फैला रही है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों पर हमला किया और साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या भी की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत या हार होती रहती है, लेकिन ऐसी घटनाएं शर्मसार करती हैं। उन्होंने पश्चिमी बंगाल में हिंसक घटनाओं को रोकने की मांग की है। मनोज प्रालिया ने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की कीमत पार्टी के लिए अनमोल है और हम इस प्रकार की हिंसा कतई बर्दाश्त नही करेंगे। अगर हमें बंगाल जाकर वहां की सरकार का विरोध प्रदर्शन करना पड़े तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। लेकिन हम इस प्रकार से अपने कार्यकर्ताओं को हिंसक घटनाओं के बीच नही छोड़ सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *