लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र व यूपी सरकार का पुतला

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 4 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र पर धरना दे रहे किसानों को कार से कुचलने का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर यूपी व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार में गुण्डागर्दी चरम पर है। लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने कार चढ़ा दी।

जिससे कुचलकर 4 किसानों की मौत हो गयी। उन्होंने मांग करते हुए केंद्र व यूपी सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए तथा पीड़ित किसानों को पर्याप्त मुआवजा व सरकारी नौकरी देनी चाहिए। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला रहा है। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्रमिक नेता राजवीर सिंह, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह करके तथा जनता पर अत्याचार करके अपनी सत्ता कायम रखना चाहती है। श्रमिक नेता मुरली मनोहर, प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश का पेट भरने वाले किसानों का अस्तित्व खत्म करने पर तुली है।

भाजपा की दमनकारी नीति का जवाब किसान चुनाव में देंगे। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, अनिल भास्कर, जटाशंकर श्रीवास्तव, सीपी सिंह, निशा शर्मा, संजीव चौधरी, नीलम शर्मा, बीना कपूर, रचित अग्रवाल, सुषमा सहगल, जितेंद्र सिंह, तेलूराम प्रधान, अमन गर्ग, संतोष पांडे, करण सिंह राणा, नरेश सेमवाल, विशाल राठौर, डा.वसीम सलमानी अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, नवेज अंसारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, इंजीनियर आकाश बिरला, मनोज जाटव, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, जेपी सिंह, सरदार रमणीक सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, सरदार हरजीत सिंह, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, रणवीर शर्मा, हरद्वारी लाल ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *