विडियो:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाईयां बांटकर मनाया जीत का जश्न

Politics
Spread the love

तनवीर


जनता को है पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास-मदन कौशिक
हरिद्वार, 3 दिसम्बर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चैक पर नारेबाजी और आतिशबाजी का जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि तीनों राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मोदी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास है। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जमकर दुष्प्रचार किया और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन तीनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी सुशासन और विकास पर अपनी मोहर लगाई।

उन्होंने कहा की इन चुनाव परिणामों सिद्ध हो गया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व पर देश की जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी और जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ और पन्ना स्तर तक सक्रिय अपने जोशीले संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत यहां तक पहुंची है।

कांग्रेस हमेशा माहौल के आधार पर चुनाव में जाती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के आधार पर जनता के बीच जाती है। तीन राज्यों की जनता ने राहुल गांधी को भी नकार दिया है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह की सटीक चुनावी रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, भाजपा जिला महामंत्री आशु चैधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सुनील अग्रवाल गुड्डू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एजाज हसन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *