लकसर पुलिस ने किया सेवादार हत्याकांड का खुलासा

Crime
Spread the love

तनवीर
मंदिर में चोरी का विरोध करने पर आरोपी ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
हरिद्वार, 15 अप्रैल। मंदिर के सेवादार की हत्या का खुलासा करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में चोरी का विरोध करने पर आरोपी ने हथोड़ी से वार कर सेवादार की हत्या कर दी थी। पत्रकारवार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि 12 अप्रैल को भोगपुर स्थित मंदिर के सेवादार राजवीर की हत्या और नजदीक ही स्थित एक अन्य मंदिर में चोरी का मामला सामने आया था। हत्या और चोरी का मुकद्मा दर्ज करने के बाद सीओ लकसर देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करते हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली नं. 2 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद कर लिए। पूछताछ में मूलरूप से मेरठ निवासी विशाल चौधरी ने बताया कि वह पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। 11 अप्रैल को वह अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया था और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका।

रात में आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडी लेकर मन्दिर में पहुंचा और चोरी के इरादे से मन्दिर का ताला तोड़ने लगा। इसी दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया सेवादार राजवीर जाग गया और चिल्लाकर उसे पकडने लगा। बचने की गरज से उसने सिर पर हथोड़ी से वार कर राजवीर को गंभीर रुप से घायल कर दिया और चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवर्टर और बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफायर चोरी करने के बाद चोरी किया गया सामान छिपाकर वापस चुपचाप मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह चारों तरफ पुलिस की गतिविधियां व सतर्कता देख वह डर गया और मुजफ्फरनगर चला गया।

Leave a Reply