चोरी की बाईक समेत दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 अक्तूबर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाईक बरामद की है। जानकारी के अनुसार मीरपुर निवासी पंकज ने पुलिस को तहरीर देकर दशहरे के दिन सेक्टर-4 से बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने सुमन नगर तिराहे पर चेकिंग के दौरान रवि उर्फ लोटा उर्फ मैक्स पुत्र बाबूराम व संजय पुत्र काशीराम निवासी सलेमपुर को चोरी की गयी बाईक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन चौहान, एसआई अर्जुन कुमार, कांस्टेबल महेंद्र तोमर व विजयपाल शामिल रहे।