राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है सामाजिक समरसता : मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में श्री वासुदेव आश्रम, भूपतवाला में समरसता भोज (खिचड़ी) का आयोजन
हरिद्वार, 23 जनवरी। तीर्थनगरी हरिद्वार में समरसता, सौहार्द, समन्वय, सदभाव हेतु भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में श्री वासुदेव आश्रम, भूपतवाला में आयोजित समरसता भोज (खिचड़ी) का दीप प्रज्ज्वलन, गंगा मैया व भारत माता को पुष्पाजंलि करते हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, श्री जूना अखाड़ा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत स्वामी देवानन्द सरस्वती, स्वामी प्रेमानन्द, संत हिमांशु, स्वामी योगेश भगत, स्वामी परमानन्द ने किया।
इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सामाजिक समरसता स्वस्थ समाज का निर्माण करते हुए राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है।

समाज के सभी वर्गों की एकजुटता से ही सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों से खिचड़ी बनती है ठीक उसी प्रकार विभिन्न वर्ग, जाति व धर्म से राष्ट्र का निर्माण होता है। खिचड़ी हमें एकजुटता का संदेश देती है। मदन कौशिक ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने सामाजिक समरसता की दिशा में समरसता भोज (खिचड़ी) का आयोजन कर सार्थक पहल की है।
श्रीमहंत स्वामी देवानन्द सरस्वती ने कहा कि अनिरूद्ध भाटी के संयोजन में आयोजित समरसता भोज ने अपने नाम के अनुरूप सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। जहां भोज में संतजन, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्त्ता, तीर्थ पुरोहित, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर, युवा, वृद्ध, मातृशक्ति शामिल हुए हैं वहीं उसके साथ-साथ कुष्ठ आश्रम, मलीन बस्तियों व तीर्थयात्रियों को भी विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरित कर समरसता भोज की सार्थकता सिद्ध हुई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल व जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में समरसता व एकजुटता का भाव उत्पन्न होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में सभी क्षेत्रों व वर्गों का उत्थान करने में जुटे हैं। सभी वर्गों की एकजुटता से ही हमारा राष्ट्र सशक्त बनेगा। इस प्रकार के आयोजन से निश्चित रूप से तीर्थनगरी में सामाजिक समरसता का वातावरण स्थापित होगा। कार्यक्रम संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि तीर्थनगरी में विभिन्न प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजन तथा भण्डारों का आयोजन होता रहता हैै। समाज के सभी वर्गों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन समरसता का वातावरण तैयार करेगा क्योंकि एकमात्र खिचड़ी ही ऐसा भोजन है जो सबको एकजुट रहने का संदेश देती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगपाल सिंह सैनी, महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, स्वामी प्रेमानन्द, महंत सूरज दास, महंत मुकेशानन्द, शिवम महंत, विनोद शर्मा, ज्ञानी हरभजन सिंह, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ, चक्रपाणी, उज्जवल पंडित, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, ओमप्रकाश राजपूत, तरूण नैयर, नागेन्द्र राणा, हीरा बिष्ट, सुबोध शर्मा, सुभाष महेश्वरी, गोपाल सिंघल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, पार्षद अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, विनित जौली, गौरव भारद्वाज, अमन गर्ग, अंकेश भाटी, सुरेन्द्र मिश्रा, दीपक शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, दीपक मिश्रा, पार्षद आशा सारस्वत, मोनिका सैनी, सचिन बेनीवाल, पिंकी चौधरी, सतेन्द्र चौधरी, सपना शर्मा, किरण जैसल, नितिन शर्मा माणा, शुभम मंडोला, सचिन अग्रवाल, प्रशांत सैनी मन्नू, सुनील पाण्डेय, नेपाल सिंह, निशा नौडियाल, हितेश चौधरी, मनोज परारिया, विकास कुमार, योगेन्द्र सैनी, किशन बजाज, गौरव भाटिया, अनुज सिंह, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर, शहर महामंत्री अमन शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, प्रदीप कालरा, नागेश वर्मा, डॉ. संदीप कपूर, नीरज कपूर, राजू मनोचा, जोनी अरोड़ा, व्यापारी नेता सुनील सेठी, डॉ. श्यामलाल पुरी, पूर्व सभासद प्रेमप्रकाश सतलेवाल, डॉ. सत्यनारायण शर्मा, हन्नी शर्मा, पं. चन्द्रपाल मथुरा वाले, विपिन शर्मा, मान्धता गिरि, प्रमोद गिरि, सुखेन्द्र तोमर, रामदयाल यादव, फग्गूराम प्रजापति, नाथीराम प्रजापति, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, अरविन्द शर्मा, आशु कण्डवाल, सचिन शर्मा, मुरली मनोहर, आकाश भाटी, अमन गर्ग, शिवकुमार कश्यप, रवि कश्यप, विशाल गुप्ता, विकल राठी, रवि चौहान, अर्चित चौहान, पं. नारायण भट्ट, संजय रावल, गगन यादव, रूपेश शर्मा, मुकेश पुरी, दिनेश शर्मा, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी, आदर्श पाण्डेय, राघव ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, गोपी सैनी, विकास गुप्ता, अजीत कुमार, अंकुर राजपूत, रमन यादव, रमाकांत शर्मा, अमित गुप्ता, प्रमोद पाल, सूर्यकान्त शर्मा, सुमित बंसल, दिव्यम यादव, शिवदास दूबे, श्याम अद्लक्खा, गुलशन अद्लक्खा, श्यामसुन्दर शर्मा, सुनील भसीन, वीरेन्द्र चड्ढा, उमेश बेदी, अंकुश भाटिया, शशिभूषण सक्सेना, अरूण राघव, किरण प्रजापति, भागीरथी प्रजापति, अनिल प्रजापति, अम्बूराम प्रजापति, संजय पाल, ललित जोशी, पवन गुप्ता, पवन सूरी, ललित सचदेवा, गौरव सचदेवा, मांगेराम, राजेन्द्र सिंह, पूरण पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, गौरव जैन, सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, राजीव भट्ट, दीपक गोस्वामी, डॉ. विवेक सतलेवाल, प्रतीक सतलेवाल, सीताराम बडोनी, राम अवतार शर्मा, विजय सिखवाल, प्रदीप मिश्रा, सन्नी पंवार, आजाद साहनी, जितेन्द्र यादव समेत हजारों गणमान्यजनों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *