जलमग्न हुए लालढांग के कई क्षेत्र,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के महासचिव श्यामसिंह ने बताया कि बरसात के कारण श्यामपुर के लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर,आर्यनगर, नई बस्ती, मोहल्ला पुरी, मीठी बेरी जगहों पर बरसाती पानी से जल भराव हो गया है। बरसाती पानी एवं खेतों का पानी लोगों के घरों में पहुंच गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। समिति के पदाधिकारी ने जल भराव से हुई क्षति पर नाराजगी जताई। पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है। 

आर्य नगर क्षेत्र  के सोहन सिंह अनीता देवी खैखाल, चंद्र मोहन राजेंद्र, टीकाराम, जीवन सिंह, अमर सिंह, दिनेश सिंह ,अशोक आदि के आवास में जल भराव के कारण खतरा बना हुआ है। सोहन सिंह के मकान, गौशाला ,भूसा स्टोर, धान के पौधों को भी जलभराव के कारण भारी नुकसान हो गया है। 

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के एम.एल.कन्याल ने बताया कि खेतों का पानी रसूलपुर, मीठी बेरी, नई बस्ती ,मोहल्ला पूरी, लालढांग आदि में प्रवेश कर गया है समस्त मार्ग जलमग्न है पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं है। हजारों लोग बरसाती पानी से प्रभावित है जल्द ही शासन प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन सौपा जाएगा।

महासचिव श्याम सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आर्य नगर क्षेत्र में बरसात के कारण जल भराव की समस्या काफी समय से बनी हुई है। जल निकासी का कोई समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने शासन प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लालढ़ाग क्षेत्र के सभी मार्ग जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। नाराजगी जताने वालो में एम.एल.कन्याल श्याम सिंह,महेशी देवी, सोहन सिंह, जगदीश सिंह, अनीता देवी, प्रकाश, कविता देवी, विनोद, महेश चंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *