महंगाई पर नियंत्रण लगाने में नाकाम हुई केंद्र सरकार-नवीन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। दो वर्षो से कोरोना काल के चलते व्यापारी व आम जनता अपने रोजी रोटी से जूझ रही है। लेकिन केंद्र सरकार महंगाई से किसी भी प्रकार की राहत देश की जनता को नहीं दे पा रही है। पेट्रोल डीजल गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। खाद्य पदार्थो में भी बेहताश मूल्य वृद्धि की जा रही है।

मजदूर वर्ग का जीवन संकटों भरा हो रहा है। बढ़ती महंगाई आम जनमानस के लिए सबसे बड़ी उलझन बनी हुई है। नवीन कौशिक ने कहा कि देश की जनता को राहत देनी चाहिए। खाद्य पदार्थो के दामों पर अंकुश लगाया जाए। दो वर्षो से जनता कोरोना काल से त्रस्त है। रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ रही है। इसके बावजूद भी महंगाई पर किसी प्रकार की कोई रोक ना लगना केंद्र की विफलताओं को दर्शा रहा है। मोदी सरकार अच्छे दिनों की आस दिखाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

महंगाई के कारण मजूदर किसान, निम्न वर्ग का जीवन चलाना भी मुश्किल हो गया है। गरीब, असहाय, निर्धन परिवार दो जून की रोटी नहीं जुटा पा रहे हैं। केंद्र सरकार की विफलताएं साफतौर पर दिखाई दे रही हैं। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है।