कांग्रेस का होली मिलन समारोह 10 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल-मनोज सैनी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 मार्च। कांग्रेस द्वारा 10 मार्च को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने बताया कि उत्तराखंड महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान के निवास पर आयोजित कांग्रेस नेताओं की बैठक में 10 मार्च सोमवार को सांय 3ः30 बजे हंसी ठिठोली, रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार के विधायकों सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। जिनके साथ कांग्रेसजन फूलों की होली खेलेंगे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए एक संयोजक मंडल नियुक्त किया गया है। जिसमें मनोज सैनी, कनखल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रधान दिनेश वालिया, मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर सेवादल के अध्यक्ष अश्विन कौशिक को शामिल किया गया है। संयोजक मंडल के सहयोग के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशि झा, रचना शर्मा, पूर्व पार्षद उदयवीर चौहान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना को सहसंयोजक बनाया गया है।

कार्यक्रम में नगर निगम के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। मनोज सैनी ने बताया कि फूलों की होली को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। कांग्रेस परिवार द्वारा इससे पूर्व भव्य दीपावली मिलन समारोह का भी शानदार एवं सफल आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *