प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए-मृदुल कौशिक

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 अगस्त। न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने प्रतिष्ठानों पर ध्वज वितरित किए। इस दौरान प्रत्येक प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान की। इस दौरान अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही देश हित में अपना योगदान देता चला आ रहा है। तिरंगा देशवासियों की आन बान और शान है।

प्रत्येक नागरिक को तिरंगा का सम्मान करते हुए तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान कर रहे हैं। व्यापारी भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती को बनाए रखने में मिलजुल कर ही प्रयास करने होंगे। अनूप सिंह सिद्धू, सुनील गुलाटी व हैदर नकवी ने कहा कि देश सेवा के संकल्प के साथ युवाओं को अपना योगदान देश की तरक्की में देना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान लगातार सफल हो रहा है।

व्यापारी हर घर तिरंगा अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने सैकड़ों प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान दीपांकर, शिवांकर, संदीप, तरूण गुप्ता, सचिन गुप्ता, राहुल अग्रवाल, आर्यन, आकाश ओहरी, नितिन शर्मा, विपिन गुप्ता, अमित यादव, सुधीर गुप्ता, लोकेश शर्मा, राजीव बंसल, आशीष कौशिक, विशाल, विक्रम सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *