मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने किया वार्ड 13 मायापुर से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी के कार्यालय का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 जनवरी। नगर निगम चुनाव में वार्ड 13 मायापुर से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी के कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रत्याशी अमरेश देवी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। चुनाव में कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी वार्ड वासियों की समस्याओं का निदान करेंगी औन नगर निगम की सुविधाओं को वार्ड निवासियों को उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सभी वर्गों के हितों में काम करती है।

आज महंगाई के कारण ग्रहणियां परेशान है। किसान और मजदूर वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों से हताशा निराशा का सामना कर रहा है। रेखा रानी को भारी मतों से जीत दिलाएं। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा रानी ने कहा कि मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी के नेतृत्व में नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड गठित होगा। जनता के आशीर्वाद से निश्चित रूप से कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीत होने पर नगर निगम में वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान कराएंगी। वार्ड में सफाई, बिजली, पानी आदि जनसुविधाओं को दुरूस्त किया जाएगा।

वार्ड वासियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अबवस पर निवृतमान पार्षद राजीव गर्ग, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, आशु साहू, मुरली मनोहर, नितिन, रोहित, अशोक, लक्ष्मी देवी, राधा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *