तनवीर
हरिद्वार, 21 फरवरी। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 11 सुभाष नगर में आंतरिक सड़कों का निर्माण पूरा होने पर लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। आधुनिक मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण पूरा होने से लोगों को जलभराव व आवागमन की सुविधा मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने कहा कि पूरे पालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और जनविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और इसी विश्वास के साथ नगर पालिका शिवालिक नगर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
इस दौरान सभासद राधेश्याम कुशवाहा व डा.राजकुमार यादव, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भडारी, मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, महामंत्री अंशुल शर्मा, पवनदीप, किरन सिंह, शांति देवी, ईशांत तनेजा, जानवी देवी, पूनम देवी, सुदा, उपेंद्र, पूजा, हरबीर सिंह, हर्ष चौधरी, हर्षित चौधरी, पंकज मलिक, अनीता शर्मा, सौरभ सक्सेना, पवन, कार्तिक बक्शी, आदित्य मलिक, राजकुमार, अक्षय चौधरी, राजपाल, विनय अग्रवाल, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।


