जिला पंचायत सदस्य नदीम अली ने शुरू कराया सड़क निर्माण

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 31 जनवरी। जिला पंचायत सदस्य नदीम अली ने ग्राम गढ़ में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर नदीम अली ने कहा कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जनता की समस्याओं को देखते हुए विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में सड़क, हैंड पंप, विद्युत पोल, नाली निर्माण आदि विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य चुना है। उस विश्वास को कम नहीं होने दिया जाएगा।

जनहित के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जनता का पैसा जनहित में लगेगा। विपक्ष में होते हुए भी शासन प्रशासन से विकास कार्यों के लिए लड़ा जाएगा। जिस प्रकार स्थानीय विधायक रवि बहादुर विकास कार्य कर रहे हैं। उसी प्रकार कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य भी कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधायक के जनसंपर्क अधिकारी महरूफ सलमानी, मंगता हसन, यूसुफ, योगेश, हसीन अली, वसीम, रवि कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।