चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में रात ड्यूटी से पैदल घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक रावली महदूद में अपनी मां और चाचा के साथ किराये पर रहता था। लेकिन युवक की हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि एक युवक कम्पनी से ड्यूूटी समाप्त कर वापस पैदल घर लौट रहा था। युवक कम्पनी से कुछ दूर पहुंचा तभी अज्ञात हमलावरो ने उसपर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गये।

मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र ओेमकार सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी रावली महदूद सिडकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की हत्या की वजह का फिलहाल अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक एएलएफ इंजिनियरिंग कम्पनी में काम करता था। पुलिस मृतक के कम्पनी के सहकर्मियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैैमरों को खंगाला जा रहा है।