स्मैक व गांजे समेत दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 अगस्त। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भौरी तिराहे से गुलाम साबिर पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम मुकरपुर कलियर को 4.83 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में एसआई पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह, कांस्टेबल दिनेश शामिल रहे। इसके अलावा थाना सिडकुल पुलिस ने काला गेट रावली महदूद से विपिन उर्फ काली को 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र चैहान, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी व गोपीचंद्र शामिल रहे।