समस्याओं को लेकर नमो नमो मोर्चा ने निर्बल बस्ती में की बैठक

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


बस्तीवासियों ने की सड़क, बिजली, पानी और असामाजिक तत्वों से निजात दिलाने की मांग की
हरिद्वार, 17 फरवरी : नमो नमो मोर्चा की शिवालिक नगर स्थिति निर्बल बस्ती में हुई बैठक में बस्ती के लोगों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गयी। बैठक में बस्ती के लोगों ने सड़क, बिजली, पानी के साथ असामाजिक तत्वों से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में रंजीता झा व ममता झा ने बताया कि बस्ती के लोगों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है।

लोग दूषित पानी उपयोग करने को मजबूर हैं। दूषित पानी के उपयोग से लोग बीमार हो रहे हैं। बस्ती में सड़क भी नहीं है। बिजली नहीं होने से असामाजिक तत्व बस्तील के आसपास मंडराते रहते हैं। जिससे महिलाओं में हमेशा भय का माहौल बना रहता है। बस्ती में बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था करायी जाए और असामाजिक तत्वों से निजात दिलायी जाए। बस्ती निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश पांडे ने भी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विष्णु लोक कॉलोनी के पार्षद सुनील पांडे ने बस्ती में बिजली का प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। नमो नमो मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंत्री रजनी वर्मा ने कहा कि असामाजिक तत्व पर सख्त कार्रवाई होगी। गरीबों के साथ दुव्र्यवहार करने वालों को सख्त सजा दिलायी जाएगी। नमो नमो मोर्चा की उपाध्यक्ष और भाजपा महामंत्री सरिता मिश्रा ने कहा कि स्थानीय विधायक आदेश चैहान व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा से मिलकर पेयजल एव सड़क की समस्या दूर की जाएगी। बैठक में ममता झा, पंडित अंशुल झा, कामायनी सिंह सहित बड़ी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *