sauhardsandesh.com

नशे से होती है जन और धन दोनों की हानि : चेतन चौबे

Crime
Spread the love

अरविंद

स्वास्तिक संकल्प संस्था ने ऑनलाईन जुआ व अवैध नशे पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार, 24 जून। स्वास्तिक संकल्प संस्था के अध्यक्ष चेतन चौबे ने हरिद्वार जिलाधिकारी सी. रविशंकर को ऑनलाईन जुआ व अवैध नशे पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अध्यक्ष चेतन चौबे ने कहा कि विभिन्न अवैध नशे व ऑनलाईन जुआ के कारण अनेक घर टूट चुके हैं। वर्तमान समय में स्कूली बच्चे इस गिरोह का मुख्य शिकार बन रहे हैं, जिससे उनका वर्तमान व भविष्य दोनांे खराब हो रहा है। उन्हांेने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। जनता को नशे से दूर करने के लिए उनका जागरूक होना अति आवश्यक है।

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यदि सभी जागरूक हो जाये तो आस-पास होने वाले इस प्रकार के सभी कार्य स्वयं ही खत्म हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक संकल्प संस्था द्वारा समय-समय पर नशे के दुष्परिणामों से जनता को बचाने के लिए जन जागरण के कार्य किये जाते रहेंगे, जिसमें जनता का सहयोग सर्वाेपरि है।
इस मौके पर हरिद्वार जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने स्वास्तिक संकल्प संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए यथाशीघ्र इस संदर्भ में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष चेतन चौबे, हरिओम कुशवाहा, अमित विक्रम गिरि, मनोज निषाद, हिमांशु वर्मा, मोनू गिरि, पवन शर्मा, कपिल जौनसारी, राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *