डी ई आई के कैडेट्स गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल

Uttarakhand
Spread the love

गणतंत्र दिवस शिविर, नेशनल कैडेट कोर के हर एक कैडेट का सपना और इस बार दयालबाग शिक्षण संस्थान की एन सी सी इकाई के दो कैडेट्स ने अपने सपने को साकार किया है। ये कैडेट्स हैं, कैडेट अंडर अफसर वरदान वशिष्ठ, डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल, तृतीय वर्ष और कैडेट अभिषेक सिंह, डिप्लोमा इन व्यावसायिक सूचना प्रौद्योगिकी द्वतीय वर्ष के छात्र हैं। एन सी सी अधिकारी कैप्टन मनीष कुमार ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स की चयन प्रक्रिया बटालियन स्तर से शुरू हो कर प्री आर डी ३ कैम्प पर पूर्ण होती है। इस दौरान कैडेट्स को अंतर समूह प्रतियोगिता (आई जी सी) के दौरान उत्तर प्रदेश निदेशालय के अंतर्गत आने वाले ११ समूहों से आये कैडेट्स से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाकर प्री आर डी कैम्प्स में अपना स्थान सुनिश्चित करना होता है। इस वर्ष संस्थान के ५ कैडेट्स अंतर समूह प्रतियोगिता शिविर २०२३ में भाग लिया और ४ का चयन प्री आर डी कैम्प्स के लिए हुआ। चयनित कैडेट्स में सी यू ओ वरदान, सी यू ओ अभिनव, सी यू ओ कृति नौटियाल, और कैडेट अभिषेक शामिल थे।

इन शिविरों के दौरान उत्तर प्रदेश निदेशालय के सर्वश्रेष्ठ कैडेट का चयन भी किया जाता है, जिसमे ११ समूह से चयनित श्रेष्ठ कैडेट्स में से एक एक छात्र और छात्रा (कनिष्ट वर्ग और वरिष्ठ वर्ग) का निदेशालय के सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया जाता है। इस वर्ष निदेशालय स्तर की इस प्रतियोगिता में दयालबाग शिक्षण संस्थान से कैडेट अंडर अफसर वरदान वशिष्ठ और कैडेट अंडर अफसर कृति नौटियाल ने आगरा समूह का प्रतिनिधित्व किया और कैडेट अंडर अफसर वरदान वशिष्ठ को सर्वश्रेष्ठ कैडेट (वरिष्ठ वर्ग छात्र) उत्तर प्रदेश निदेशालय घोषित किया गया। कैडेट अंडर अफसर कृति नौटियाल दूसरे स्थान (वरिष्ठ वर्ग छात्रा) पर रहीं। अंततः सी यू ओ वरदान वशिष्ठ और कैडेट अभिषेक अपनी लगन और मेहनत से गणतंत्र दिवस शिविर २०२४ में अपना स्थान सुनिश्चित कर अपने सपने को साकार कर दिखाया। कैडेट अंडर अफसर वरदान १७ निदेशालय से चयनित श्रेष्ठ कैडेट्स में से एनसीसी के अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कैडेट (वरिष्ठ वर्ग छात्र) के लिए प्रयासरत हैं।

इसके अलावा दोनों ही कैडेट्स का चयन २७ जनवरी को होने वाली प्रधानमंत्री रैली जो की एन सी सी की वर्षभर की उपलब्धियों का सालाना जलसा एन सी सी कैडेट्स के द्वारा होता है और एन सी सी गणतंत्र दिवस शिविर का समापन भी होता है के लिए भी किया गया है। इस वर्ष के शिविर में आगरा समूह के १२ कैडेट्स शिरकत कर रहे हैं। जिसमे आर्मी विंग से ३ कैडेट्स और एयर विंग के ९ कैडेट्स शामिल हैं।
कैडेट्स के चयन और कामयाबी पर दयालबाग शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रो सी पटवर्धन, कुलसचिव प्रो आनंद मोहन, कोषाध्यक्ष स्नेह बिजलानी, डी ई आई टेक्निकल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजय मल्होत्रा, आगरा समूह के कार्यवाहक ग्रुप कमांडर कर्नल कर्मजीत सिंह, १ उत्तरप्रदेश वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल महेंद्र सिंह रोहिल, एस एम, प्रषासनिक अधिकारी कर्नल एस सुबीर कुमार, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह और दयालबाग शिक्षण संस्थान के एन सी सी अधिकारी कैप्टन मनीष कुमार ने आगरा, अपने संस्थान और परिवार का नाम रोशन करने के लिए शुभ आशीष दिए और कैडेट्स की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए उनके सफल और मंगल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *