तनवीर
हरिद्वार, 25 जून। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर संविधान हत्या दिवस मनाया। इस अवसर पर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश में आपातकाल लगाया था। भाजपा द्वारा इस दिन को पूरे देश में संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि 21 महीने तक लागू रहे आपातकाल के दौरान संविधान के कई प्रावधानों को निलंबित कर दिया गया था और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था।
प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गयी। कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। 1975 का आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक कलंक से कहीं अधिक है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि एक अध्यादेश के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम में संशोधन किया गया और सरकार का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना किसी मुकदमे के हिरासत में लेने की अनुमति दी गई।
इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जित डाबर, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, नकलीराम सैनी, दीपांशु विद्यार्थी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, सौरभ शर्मा, नवजोत वालिया, संदीप कुमार, कुलदीप सैनी, अमन चौहान, शिवनंदन चौहान, शुभम मंडोला, आदर्श कश्यप, रवीश सैनी, मनोज चौहान, सुनील पाल, प्रमोद कुमार, दुर्गेश वर्मा, मोहित मल्होत्रा, युधिष्ठिर वालिया, विनीत कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।