विडियो :-पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की दरगाह पर चादरपोशी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश निरंतर आगे बढ़ रहा है-मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने गढ़ी वाले दरगाह पर चादरपोशी कर उनकी दीघार्यू की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पीएम मोदी के जन्म दिन की बधाई दी। पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति पर कार्य कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। देश दुनिया में भारत के नाम का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म समुदाय व वर्गो के उत्थान के लिए केंद्रीय योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। उज्जवला योजना घर-घर पहुंच चुकी है। ग्रामीण महिलाएं सम्मान का जीवन जी रही हैं। उन्होंने कहा कि लगातार देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। विपक्ष अनावश्यक रूप से विकास की योजनाओं में भी बाधा उत्पन्न करने का काम कर रहा है।

मुस्लिम महिलाओं के हितों में अनेकों फैसले मोदी सरकार ने लिए हैं। तीन तलाक कानून से महिलाओं को इंसाफ मिला है। आज मुस्लिम महिलाएं भी अपने सम्मान की अधिकारी है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव देश के प्रधानमंत्री में जीतकर भाजपा उत्तराखण्ड में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर शहीद अहमद अंसारी, सनव्वर अब्बासी, शानू अंसारी, अकबर अब्बासी, इकराम मंसूरी, इमरान मंसूरी, सोहेल मंसूरी, सलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *