कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया अधिक से अधिक संख्या में गैरसैंण पहुंचने का संकल्प

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 मार्च। कांग्रेस के गैरसैंण में विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में हरिद्वार आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल का कनखल स्थित मेयर कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में विधानसभ घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का संकल्प लिया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि सभी पार्षद और मेयर प्रतिनिधि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ गैरसैण पहुंचे और कांग्रेस को मजबूत करें। पूर्व राज्य मंत्री अरविंद शर्मा एवं मानवेंद्र ने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन को सफल बनाएं।

कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता कांग्रेस की और देख रही है। पार्षद उदयवीर चैहान व पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि सभी एकजुट होकर जनता की आवाज को गूंगी बहरी सरकार तक पहुंचाएंगे

इस दौरान पार्षद उदयवीर चैहान, पार्षद सुहेल अख्तर, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, देवेश गौतम, गौरव शर्मा, सुनील कुमार, वरुण बालियान, अंकित चैहान, सुमित भाटिया, जतिन हांडा, समर्थ अग्रवाल, विकास चंद्रा, दिव्यांश अग्रवाल, शिवम खेवड़िया, दिनेश पुंडीर, विवेक भूषण, अमन गौड़, वसीम सलमानी, राजकुमार ठाकुर, रमेश महेंद्रू, बृजमोहन बड़थ्वाल, नावेज अंसारी, मनोज जाटव, अमित राजपूत, अमित रस्तोगी, श्रवण कुमार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *