तनवीर
हरिद्वार, 26 सितम्बर। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम मे संपन्न हुई कई सामाजिक, धार्मिक और राजनेतिक संगठनो बैठक मे एक देश एक चुनाव क़ानून लागू करने के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाएं दी।
बैठक को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि एक देश एक चुनाव क़ानून देश के आर्थिक बोझ को कम करेगा और राजनीति मे भी काफ़ी सुधार होगा। पैसे और पद के लिए दल बदल कर देश और राज्यों को बार बार पड़ने वाले चुनाव खर्च पर भी काफ़ी हद तक रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि राम मन्दिर, धारा तीन सौ सत्तर जैसे बड़े फ़ैसले ले कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये दिखा दिया है कि वे एक सच्चे देश भक्त है। आज सरकार मे एक से बढ़ कर एक सच्चे देश भक्त बैठे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश सही दिशा मे जा रहा है और अब वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया में पहले स्थान पर होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्णयों के दूरगामी परिणाम देखने को मिलते है और अपने चुनावी घोषणा पत्र मे जो जो वायदे भाजपा ने किए वो सब पूरे करने का अध्याय राजनीति मे अलग पहचान बना रहा है। एक देश एक चुनाव भी एक ऐसा ही निर्णय है। देश का एक बहुत बड़ा बजट केवल चुनाव पर लगता है। जिस बजट को देश की शिक्षा, चिकित्सा व विकास में लगना चाहिए वो बार बार चुनाव मे लग जाता है। अब इसको समाप्त करने का फ़ैसला भी देश के आर्थिक विकास का एक स्वर्णिम अध्याय बनेगा। चौधरी ने कहा की अब देश मे राम राज्य है और देश सुरक्षित हाथों मे है और जल्दी ही भारत हिन्दू राष्ट्र भी घोषित होगा।
बैठक मे मुख्य रूप से जय भगवान सैनी, आर्य वीर दल अध्यक्ष संदीप वेदालंकार, विशाल राणा, पूर्व संगठन मंत्री विहिप नीरज सैनी, विश्वास सक्सेना, व्यापारी नेता पुष्पेन्द्र गुप्ता, एड. रेनु उपाध्याय, विक्की शर्मा, मिनी पुरी, संजय गर्ग, मोहित अग्रवाल, सुमित मेहता, सतीश शास्त्री, अरविंद सैनी, राम अरुण पाठक व हीरा लाल आदि मौजूद रहे।


