स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कूड़ा वाहनों का संचालन शुरू

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहज हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कूड़े का उठान शुरू किया गया है। हरिद्वार के कटारपुर गांव से इसकी शुरुआत की गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहनों को रवाना किया। शनिवार को ग्राम पंचायत कटारपुर अलीपुर एवं अतुल्य फाउंडेशन व ग्रीन अर्थ वेस्ट मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कूड़ा वाहनों का संचालन शुरू किया गया।

जिसके तहत कटारपुर अलीपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले परिवारों, प्रतिष्ठानों के कूड़ा संग्रहण हेतु कूडा वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। स्वच्छ भारत मिशन आधारित यह कार्यक्रम अतुल्य फाउंडेशन के प्रबंधक एवं ग्रीन अर्थ वेस्ट मैनेजमेंट के निदेशक ताजवीर नेगी के तकनीकी मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की स्वच्छता को लेकर की गई यह अच्छी पहल है। जिसका लाभ सभी को मिलेगा और इलाके में भी स्वच्छता को लेकर लोग ओर अधिक जागरूक होंगे। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ रघुवीर बिष्ट, सामुदायिक जागरूकता विशेषज्ञ अक्षत त्रिवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र सिंह भंडारी एवं ग्रामवासी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *