हैल्पिंग हैंड संस्था के कार्यकर्ताओं ने किया गंगा का दुग्धाभिषेक

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 1 जून। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हैल्पिंग हैंड संस्था के कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा घाट पर पर पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। कार्यक्रम में पहुँचे बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए लाॅकडाउन में गरीब जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आयी हैल्पिंग हैण्ड संस्था के प्रयासों से गरीबों को राहत मिली।

नरेश शर्मा ने कहा कि गंगा दशहरे अवसर पर मांग गंगा से प्रार्थना है कि भारत समेत पूरी दुनिया को कोरोना वायरस से राहत प्रदान करे। देश कोरोना मुक्त हो और आर्थिक तरक्की के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़े। पार्षद निशा नोडियाल ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। गरीबो को मदद करने में भी महिलाएं पीछे नहीं रही। अमित वर्मा ने कहा कि संस्था गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रही है। कोरोना काल में भी निरंतर गरीब जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। मदद का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।