विडियो:-कुत्तों के आतंक से परेशान जुर्स कंट्री के लोग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार की जुर्स कंट्री सोसाइटी में रहने वाले लोग इन दिनों कुत्तों से परेशान हैं। थाने के बाद यह मामला डीएम के जनता दरबार तक पहुंच गया। कॉलोनी की महिलाओं ने डीएम से शिकायत कर कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना कुत्ते उन्हें और उनके बच्चों को काट रहे हैं।

कई बार उन्होंने नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत कर ली, लेकिन कुत्तों को वहां से हटाया नहीं जा रहा है। उन्होंने जल्द ही कुत्तों की समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *