तनवीर
हरिद्वार, 16 फरवरी। महिलाओं को देखकर छींटाकशी और अश्लील हरकतें करने के आरोपी को थाना कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रूड़की का रहने वाला है और सिंहद्वार नहर पटरी पर टहलने जाने वाली महिलाओं को देखकर छींटाकशी और अश्लील हरकतें करता था। 15 फरवरी को कनखल निवासी महिला ने थाना कनखल में शिकायत दर्ज करायी थी कि जब वह अन्य साथियों के साथ टहलने के लिए सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर जाती है तो एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें व छिंटाकशी करता है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कनखल पुलिस टीम के हेडकांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल संजू सैनी ने मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी कोतवाली गंगनहर रूड़की को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है।


