पांच पेटी शराब समेत दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 अक्तूबर। थाना कनखल पुलिस ने दो आरोपियों को देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। नूरपुर पंजनहेड़ी गांव के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपियों मनीष पुत्र सीताराम व सोनू पुत्र पाल सिहं निवासी नूरपुर पंजनहेडी के कब्जे से देशी शराब की पांच पेटी बराम हुई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।