तनवीर
हरिद्वार, 17 फरवरी। कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। 11 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 16 फरवरी को आरोपी दिलनवाज को मीना कम्पनी चंडोदर जनपद अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार करने के साथ नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम व दिलीप सिंह शामिल रहे।


