चाकू सहित एक दबोचा

Crime Uncategorized
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 14 जनवरी। रात्रि चेकिंग के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी जावेद निवासी बाबर कालोनी ज्वालापुर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल हेमंत पुरोहित व कृष्णा शामिल रहे।