आपस में झगड़ा कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शान्ति कुंज के पास दो व्यक्तियों के आपस में झगडा करने की सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी एसआई खेमेंद्र गंगवार सहयोगी पुलिसकर्मियों एसआई नवीन नेगी, हेडकांस्टेबील प्रदीप पंवार एवं महिला कांस्टेबल शोभा के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे विमल पुत्र जयवीर निवासी बिहारीगढ जिला सहारनपुर उ.प्र व अंगद पुत्र राकेश निवासी भल्ला कालेज के निकट हरिद्वार को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब दोनों नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।

Leave a Reply