तनवीर
डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने से पहले हरिद्वार पहुँचे यो यो हनी सिंह और कुमार विश्वास ने हरिद्वार के श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। हनी सिंह ने दक्षिण काली मंदिर में माँ का आशीर्वाद लेने के बाद भगवान भोलेनाथ के द्वार पहुँचे। इस दौरान हनी सिंह के झलक पाने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में यो यो हनी सिंह और कुमार विश्वास ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहाँ कि नशे से परेशान होकर में पिछले चार साल से नीलेश्वर मंदिर आ रहा हूँ और इस मंदिर ने मुझे बहुत कुछ दिया है। पहले मैं रात को यहाँ आता था।आज दिन में भगवान की पूजा अर्चना करने यहाँ पहुंचा हूँ। हनी सिंह ने युवाओं से अपील की है कि नशे से दूर रहे। आज नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने जा रही है उससे पहले भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने यहाँ आया हूँ।


