जाट महासभा ने किया पर्यावरण यात्रा का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा-देवपाल सिंह राठी
हरिद्वार, 1 फरवरी। जाट महासभा पंचपुरी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सुरेश आर्य के नेतृत्व में आयोजित पर्यावरण यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। होटल गैंग तरंग में भव्य स्वागत किया गया जिसका यात्रा का समापन देहरादून में निर्माणाधीन जाट भवन पर होगा। पर्यावरण यात्रा में अलग-अलग प्रदेशों के पर्यावरण शामिल हैं। हाईवे स्थित होटल में स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि पर्यावरण देश की मूल समस्याओं में से एक है।

प्रत्येक वर्ष देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण के सभी रिकार्ड तोड़ रही है। सरकार द्वारा सभी उपाय करने पर भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। इस पर सभी को मिल कर काम करना होगा। जिससे पर्यावरण को संतुलित किया जा सके। महामंत्री देवेंद्र कुंडु ने कहा कि सुरेश आर्य के नेतृत्व में निकाली जा रही पर्यावरण यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। पर्यावरण यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुरेश आर्य ने वीआईपी घाट का नाम पुनः चौधरी चरण सिंह घाट कराए जाने के लिए जाट महासभा के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी व महामंत्री देवेंद्र कुंडु को पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही जाट समाज का इतिहास लिखने वाले चौधरी संसार सिंह के पड़पौत्र शक्ति वर्धन, आदित्य वर्धन और अनुपम वर्धन को भी पटका पहना कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर चौधरी कृष्ण सिंह गाल्यान, नमन गाल्यान, निपेंदर काकरान, धीर सिंह, ईश्वर सिंह, रविन्द्र पाल आर्य, सुनील चौधरी, महीपाल सिंह, अक्षय गौतम, डा.हरीश कुमार, मित्रपाल मलिक, अनंगपाल राठी, योगेन्द्र पाल राणा, जीत सिंह ढिल्लो, हुकम सिंह राठी, नरेंद्र सिंह, केपी सिंह, रकम सिंह, ऋषिपाल सिंह, आईपी तोमर, डा.नवबहार सिंह, सतेन्द्र सिंह, वासन सिंह, रविन्द्र मलिक, अनंगपाल सिंह, निरंकार सिंह, हरपाल सिंह, मोहित ढाका, राजबीर सिंह पंवार, हरमेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह हुड्डा, सुदेश चौधरी, आदित्य वर्धन, शक्ति वर्धन, अनुपम वर्धन, योगेश राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *