पित्रों को मोक्ष प्रदान करती है श्रीमद्भागवत कथा-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

Dharm
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 15 सितम्बर। श्री राधा रसिक बिहारी भागवत परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर रामनगर कालोनी ज्वालापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा श्रवण कराते हुए भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से अधोगति में पड़े पित्रों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन और श्रवण से सात मातृ पक्ष, सात पितृ पक्ष, सात ससुराल पक्ष सहित इक्कीस पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पित्रों के उद्धार के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अवश्य करना चाहिए। शास्त्री ने बताया कि भागवत महापुराण में धुंधकारी की कथा आती है। कथा के अनुसार ब्राह्मण परिवार में जन्मा धंुंधकारी गलत कर्मो के कारण मृत्यु के उपरांत प्रेत योनि में पहुंच गया। धुंधकारी के भाई गौकर्ण ने उसके उद्धार के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया। कथा के प्रभाव से धुंधकारी प्रेत योनि से मुक्त होकर बैकंुठ लोक को प्राप्त हुआ। द्वितीय दिवस की कथा में कमलेश ग्रोवर, पंडित सचिन पैन्यूली, पंडित हेमंत कला, रिंकी भट्ट, संध्या भट्ट, शशिकांत भट्ट, किरन शर्मा, शालू आहूजा, दीप्ति भारद्वाज, शिमला उपाध्याय, रश्मि गोस्वामी, रेनू शर्मा, बिंदु खन्ना, मोनिका विश्नोई, रीना जोशी, रोजी अरोड़ा, सुमन चौहान, शीतल मलिक, शिमा पाराशर, सुषमा त्यागी, सुषमा गुप्ता, सोनिया गुप्ता, हर्ष ब्रह्म, आशा मोहन, ललिता मेहता, सोनम पाराशर, भावना खुराना, लक्ष्मी शर्मा, विनोद, मोना, तारा मेहरा, अनुराधा गर्ग, अल्पना शर्मा, कोमल शर्मा, कंचन अरोड़ा, रंजना दीदी, वंदना अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, कमलेश अरोड़ा, रवि कुमार, महेंद्र शर्मा, राजू आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *