बीएचईएल को मिला राजभाषा कीर्ति पुरूस्कार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 सितम्बर। राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन एवं श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका के लिए राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा बीएचईएल को राजभाषा के सर्वाेच्च राष्ट्रीय सम्मान राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 14 सितम्बर को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान बीएचईएल के मानव संसाधन निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर को यह पुरूस्कार प्रदान किया।
गौरतलब है कि बीएचईएल कॉर्पाेरेट कार्यालय नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ‘क क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, तथा बीएचईएल की एचपीईपी हैदराबाद इकाई को ‘ग क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में श्रेष्ठ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।