तनवीर
हरिद्वार, 9 फरवरी। भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ शिवालिक नगर, टिहरी विस्थापित कालोनी, सुभाष नगर, निर्मल बस्ती, विष्णुलोक कॉलोनी में जनसंपर्क कर मतदाताओं से बदलाव के लिए वोट अपील की। इस दौरान राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा शिवालिक नगर में सिर्फ सड़कों के ऊपर लेयर चढ़ाकर और पार्को में अनियोजित कार्यों को ही विकास बताकर जनता को छलने का काम किया कर रही है।
उन्होंने कहा कि जबकि जनता गलियों, सड़क, नाली, जलभराव, पेयजल, सीवर, स्वास्थ्य सेवा आदि समस्याओं से जनता जूझ रही है। राजबीर सिंह चौहान सिंह ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार और वर्तमान विधायक ने क्षेत्र को विकासधारा से दूर रखने का प्रयास किया है। जनता सब जानती है और 14 फरवरी को भाजपा को जवाब देगी।
राजबीर सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो पूरे विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर भेल व सिडकुल के श्रमिकों की समस्या का समाधान करने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


