पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वितरित किए पूजित अक्षत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 जनवरी। भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका शिवालिक नगर के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 13 नवोदय नगर के केशव नगर में अयोध्या से आये पूजित अक्षत का घर-घर जाकर वितरण किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा द्वारा चलायें जा रहे दीवार लेखन कार्य का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि प्रभु राम भारत ही नहीं पूरे विश्व के आराध्य हैं। यह बेहद गौरव का क्षण है कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम एक बार फिर विराजमान हो रहे है।ं

उन्होंने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ने, मंदिरों में भजन कीर्तन करने तथा हर घर में दीपोत्सव करने का आह्वान भी किया। पार्टी द्वारा चलाये जा रहे दीवानर लेखन अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी और केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।

मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है और हर वर्ग का साथ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दीवार लेखन का कार्य शिवालिक नगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *