राफेल के आने से और मजबूत हुई वायुसेना-प्रालिया

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 11 सितम्बर। फ्रांस से आए 5 राफेल विमानों के औपचारिक रूप से वायु सेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल होने पर वार्ड नंबर 57 के भाजपा पार्षद एडवोकेट मनोज प्रालिया ने वायु सेना सहित देशवासियों को बधाई दी है। मनोज प्रालिया ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में राफेल विमान को अंबाला एयरबेस पर 17 स्क्वाड्रन गोल्डन ऐरोज में शामिल होने के बाद देश रक्षा क्षमता बढ़ी है। राफेल के भारतीय वायु सेना में शामिल होने के बाद दुश्मनों के खिलाफ हमारी सेना को बड़ी ताकत मिलेगी।

राफेल लड़ाकू विमानों का वायु सेना में शामिल होने सैन्य इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत है। बहुद्देशीय विमान राफेल के भारतीय वायु सेना सेना में शामिल होने पर सेना की क्षमता में वृद्धि होगी। प्रालिया ने कहा कि भारतीय सीमाओं पर लगातार चुनौती उत्पन्न कर रहे देशों को राफेल करारा जवाब देने में सक्षम है।

राफेल के आने से वायुसेना और अधिक मजबूत हुई है। आज जिस प्रकार चीन भारतीय सीमाओं पर दखलंदाजी करने का प्रयास कर रहा है। ऐस में राफेल बेहद कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत आर्थिक ताकत के साथ सैन्य शक्ति के रूप में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *