कमल खड़का
हरिद्वार, 12 मई। लाॅकडाउन में सेवा कार्यों में जुटी सामाजिक संस्था संकल्प प्रकाश के साथ लालजी वाला क्षेत्र में भोजन वितरण कर रही भाजपा नेत्री मंजुल तोमर पचास दिनों से निरंतर गरीबों की मदद कर रही हैं। मंजुल तोमर संकल्प प्रकाश के कन्हैया खेवड़िया व श्रुति खेवड़िया के सहयोग से लालजी वाला क्षेत्र में गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन में कठिनाईयों में फंसे गरीबों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का फर्ज है। सौभाग्य से उन्हें भी गरीबों की सेवा का अवसर मिला है। वे अपनी ओर से भी लोगों को बिस्कुट के पैकेट, मास्क, सेनेटाइजर, साबुन आदि उपलब्ध करा रही हैं। प्रतिदिन दो सौ परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व उनके प्रतिनिधि मुकेश कौशिक के सहयोग से दो सौ परिवारों को राशन किट भी प्रदान की गयी है। सभी सेवा कार्यो में निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
संकल्प प्रकाश के सेवा कार्यो से अन्य को भी प्रेरणा मिल रही है। राहुल तोमर ने कहा कि लाॅकडाउन होने के बाद से ही शुरू किए गए सेवा कार्यो को चलते हुए पचास दिन हो गए हैं। पचास दिनों से मंजुल तोमर के साथ सेवा कार्य कर रहे हैं। गरीबों की सेवा करने से आत्मसंतोष मिल रहा है। दीपू मेहरा व सोनू कुमार ने बताया कि लाॅकडाउन से लगातार गरीब असहाय निर्धन व निराश्रितों को नियमित रूप से भोजन वितरित किया जा रहा है। किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। भाजपा के युवा नेता कन्हैया खेवड़िया के नेतृत्व में भोजन वितरित करने का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।


