संतों ने नर सेवा-नारायण सेवा को किया चरितार्थ: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

Dharm Haridwar News
Spread the love

विक्की सैनी

शिवसदन ने अन्न क्षेत्र को मई को दिया विराम

हरिद्वार, 1 जून। कोरोना आपदा में संत महंतों ने नर सेवा-नारायण सेवा को चरितार्थ किया है। उक्त उद्गार मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने उत्तरी हरिद्वार के शिव सदन द्वारा लाॅकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे विशेष अन्न क्षेत्र के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जरूरतमन्दों को भोजन पहुंचाने के लिए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत रामस्वरूप पुरी महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि 26 मार्च से शुरू किए गए अन्न क्षेत्र के माध्यम से रोजाना तीन हजार लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर नर सेवा नारायण सेवा की भावना को साकार रूप दिया। इसके अलावा कच्चा राशन भी जरूरतमंदों को वितरित किया गया।

स्वामी चेतन पुरी व स्वामी अवधेशानंद भी निरंतर असहाय लोगों की मदद में जुटे रहे। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत स्वामी रामस्वरूप पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत है वे सदा असहाय लोगों की मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी से जुड़े सभी संत-महंत इस आपदा की घड़ी में अपने संसाधनों के माध्यम से अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

लगातार निर्धन, असहाय लोगों को भोजन और कच्चा राशन वितरित कर रहे हैं। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए संत महंतों ने बढ़ चढ़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए और यह संतों की पौराणिक परंपरा रही है। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी में 30 जून तक लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर दीपचंद, किरण कुमार, रवि, सुनील कुमार, रजनीश कुमार, अंकित आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *