धूमधाम से मनाया गया कुर्मांचल मण्डल सांस्कृतिक संगठन का वार्षिकोत्सव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 अप्रैल। कुर्मांचल मण्डल सांस्कृतिक संगठन का वार्षिकोत्सव भेल सामुदायिक केंद्र में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथी प्रोफेसर डा.नर्मदा रावत ने कहा कि कुमाऊँ की संस्कृति का अलग ही महत्व है। तीज, त्यौहार, खानपान, रहन-सहन की यह साझा संस्कृति विदेशों में भी उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। कुमांउनी गीत, गाथाएं, प्रथाओं को आदर के साथ विदेशी लोग भी अपना रहे हैं। हरिद्वार शहर में भी लोक संस्कृति की यह बयार पिछले बीस पच्चीस वर्षों से अनवरत बह रही है। इसके लिए कुर्मांचल मण्डल द्वारा किये जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। डा.नर्मदा ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाली नई पीढ़ी को इसके बारे में विस्तार से बताएं।

पहाड़ की लोक संस्कृति की जानकारी अपने बच्चों में अनिवार्य रूप से हस्तांतरित करें। विशिष्ट अतिथी मनोज गहतोड़ी ने अपने सम्बोधन में पहाड़ में तेजी से हो रहे परिवर्तन पर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा ही होता है। संघर्ष से मिली सफलता का अहसास पहाड़ में जन्म लेने वाले जनमानस में सर्वत्र दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है। इस पहचान को बनाये रखने की जिम्मेदारी सभी की है। पिछले वर्षों में तेजी से पहाड़ी संस्कृति को बदलते हुए देखा गया है। लोक के लिए गीत, झोड़े, चांचरी गाने वाले लोकगायकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन न मिल पाने के कारण उनकी स्थितियां ठीक नहीं हैं, जो चिंता का विषय है

उन्होंने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव विभोर कर दिया है। यह प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए। संगठन के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व सभासद जगत सिंह रावत ने कहा कि हम सभी को एक दूसरे के सुख दुःख में निरंतर सहयोग करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की भी सराहना की। मुख्य अतिथी एवं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह रावत व पूरन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर कुर्मांचल मण्डल के अध्यक्ष भूपेश पांडे, उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द सती, महासचिव बलबीर सिंह, सांस्कृतिक सचिव खीम सिंह, कोषाध्यक्ष जीवन पांडे, संरक्षक उमराव सिंह मनराल, शेर सिंह, देवी दत्त, शम्भू प्रसाद पंत, धानी पंत, नवीनचन्द्र जोशी, पूरन सिंह रावत, कार्यकरिणी सदस्य उमेश बहुगुणा, इंदर भण्डारी, नन्दन सिंह कठायत, नन्दन सिंह रावत, ललित राणा, प्रकाश पंचोली, ललित नेगी, लक्ष्मण नेगी, राजेंद्र जोशी, तारादत्त जोशी, मनोहर तडागी, कमल रावत, भगत सिंह रावत, रविन्द्र रौतेला, नवीन गिरि, अनील पांडे, दिनेश पाठक सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *