प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य बनाए गए सतपाल ब्रह्मचारी व मुरली मनोहर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 18 सितम्बर। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी एवं श्रमिक नेता मुरली मनोहर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। म्युनिसिपिल कर्मचारी यूनियन के कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रमिक नेता अशोक टंडन और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी और मुरली मनोहर को प्रदेश कार्यकारणी में सदस्य बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

इससे कांग्रेस बीजेपी से जुझारू तरीके से सड़क पर लडने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर और सतपाल ब्रह्मचारी जैसे जन नेताओं को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान मिलने से कांग्रेस मजबूत होगी। पार्षद इसरार सलमानी और श्रमिक नेता सुरेन्द्र तेश्वर ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज कांग्रेस में जान फूकने की जरूरत है।

जिस तरह राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर भारत को जोड़ने का काम कर रहे है। उसी तरह उत्तराखण्ड में बीजेपी से लड़ने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। मुरली मनोहर और सतपाल ब्रहमचारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य बनाए जाने से हरिद्वार में काग्रेंस मजबूत होगी।

पार्षद राजीव भार्गव और उदयवीर चौहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी और मुरली मनोहर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान मिलने से हरिद्वार की जनता को आवाज मिलेगी। पूर्व पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि देश में दिन प्रति दिन बेरोजगारी, गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। आम आदमी आसमान छू रही महंगाई से त्रस्त है। ऐसे में आम आदमी की लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

सतपाल ब्रह्मचारी और मुरली मनोहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। स्वागत समारोह की अध्यक्षता सुभाष घई की और संचालन अमन गर्ग ने किया।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सोम त्यागी, देवाशीष भट्टाचार्य, पार्षद मेहरबान खान, जफर अब्बासी, अनुज सिंह, पार्षद प्रतिनिधि शाहबुद्दीन अंसारी, सद्दीक गाड़ा, तहसीन अंसारी, पुनीत कुमार, ऋषभ वशिष्ठ, राजेन्द्र चुटैला, राजेन्द्र श्रमिक, नरेश चनयाना, राजू हवलदार, वरूण बालियान, दीपक जखमोला, तरूण व्यास, नितिन तेश्वर, तुषार कपिल, सुनील कुमार, अनिल भास्कर, विमल साटू, शुभम जोशी, बलराम गिरि कड़क, मनीष गुप्ता, महेश दास शर्मा, नितिन यादव, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, दीपक कोरी, जगदीप असवाल, मोहित त्यागी, जेपी, सत्यम शर्मा, नकुल माहेश्वरी, सोनू शर्मा, प्रवीण कुमार, संजय वाल्मीकि, अनिल कुमार, हरीश सेठी, अर्जुन कश्यप आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *